5G की खासियत और उससे जुड़े खास फोन।
5G क्या बदलाव लाता है
G एक पीढ़ी( generation) है मोबाइल नेटवर्क की यह 5G,4G नेटवर्क के बाद एक नई पीढ़ी( generation) है।
5G डेटा स्पीड, अल्ट्रा लो लेटेंसी, और कई बड़े पैमाने पर नेटवर्क क्षमता की उपलब्धता देता है। यह अधिक उपयोगकता के लिए और एक सा समान अनुभव देता है।इसकी खासियत प्रदर्शन , बेहतर क्षमता और नए उपयोगकर्ता के अनुभवों से जूड़ी है।
भारत में कौन-कौन से फोन है उपलब्ध
भारत में 5जी सीम भले ही लॉन्च न हुआ हो, पर 5जी स्मार्टफोन बाज़ार में आ चुके हैं। भारत के बाज़ार में कई स्मार्टफोन मौजूद हैं जो 5जी सपोर्ट करते हैं। जैसे ही भारत में 5जी सीम की एंट्री होगी। तो 5जी स्मार्टफोन के यूजर्स सबसे पहले इसका फायदा उठा होगा। आप भविष्य में अगर 5G फोन लेने के विचार में है तो यहां पर आप तीन वरिष्ठ कंपनियों के 5G मोबाइल का डिटेल ले सकते हैं। इस लिस्ट में आप अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार से अपना 5जी स्मार्टफोन चुन सकते हैं।
Samsung Galaxy S20+ और S20 Ultra
Samsung Galaxy S20+ और S20 Ultra दोनों स्मार्टफोन की 5जी कनेक्टविटी के साथ आते हैं। भारत में Galaxy S20+ की कीमत 77,999 रुपये है। जबकि Galaxy S20 Ultra की कीमत 97,999 रुपये है। दोनों ही स्मार्टफोन में Exynos 990 प्रोसेसर दिया गया है। Galaxy S20+ में 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है और वहीं Galaxy S20 Ultra में 40 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Motorola Razr 5G Specifications
Motorola Razr 5G फोल्डेबल फोन है और इसमें दो स्क्रीन मौजूद हैं। फोन में 6.2 इंच का मेन स्क्रीन दी गई है जिसका स्क्रीन रेजॉल्यूशन 2142×876 पिक्सल है। वहीं, इसे फोल्ड करने के बाद 800×600 पिक्सल स्क्रीन रेजॉल्यूशन के साथ 2.7 इंच की स्क्रीन मौजूद है।इसमें यूजर्स को फोटोग्राफी के लिए 48MP का मेन कैमरा मिलेगा। वहीं, फोल्ड होने पर यूजर्स 20MP कैमरे का उपयोग कर सकते हैं।USD 1,399 यानी करीब 1,02,000 रुपये में उतारा गया
OnePlus Nord
भारत में इस स्मार्टफोन को लॉन्च कुछ दिन पहले ही किया गया है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Octacore Snapdragon 765G प्रोसेसर पर काम करता है जिसमें 5G कनेक्टिविटी है। 6.44 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 48 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल, 5 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के लेंस शामिल हैं। फोन में ड्यूल फ्रंट कैमरा भी दिया गया है जो 32 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के साथ आता है।इस फोन की कीमत 24,999 रुपये है। इस स की खासियत ये हैं कि इस कीमत पर बेहतरीन फीचर्स के साथ 5जी कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध कराता है।

Informative �� helpful for purchasing new phone
ReplyDeleteThank you
Deleteyour review is important for improvement