Amazon 2020 एनुअल इवेंट कि लॉन्च डिटेल

आज अमेजन 2020 एनुअल इवेंट की मेजबानी कर रहा है । इस इवेंट में कंपनी ने नए प्रोडक्ट्स  लॉन्च किए।Amazon ने अपने हार्डवेयर इवेंट में कई नये प्रोडक्ट्स लॉन्च किये हैं। इनमें Echo स्पीकर्स से लेकर नये फायर स्टिक और होम ड्रोन तक शामिल हैं। लेकिन भारत में Echo स्पीकर्स और फायर स्टिक ही पेश किये जाएंगे।भारत में नये Echo स्पीकर्स की कीमतों का ऐलान हो चुका है। Echo Dot, Echo Dot with Clock, Echo ,फायर टीवी स्टिक और फायर टीवी स्टिक लाइट शामिल हैं। अमेजन इंडिया की वेबसाइट से इन ईको डॉट स्पीकर की प्री बुकिंग करायी जा सकती है।

फायर टीवी डिवाइसों
भारत में इन फायर टीवी डिवाइसों की कीमत भी हो आचुकि है। अगली पीढ़ी के फायर टीवी स्टिक की कीमत-3,999 है, जबकि फायर टीवी स्टिक लाइट की कीमत 2999 रुपये है। ये दोनों डिवाइस आज से भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं।
वही  विशेषताओं की बात है फायर टीवी स्टिक 1.7 गीगाहर्ट्ज यह 50 प्रतिशत ज्यादा शक्तिशाली है और उनकी तुलना में 50 प्रतिशत कम बिजली की खपत करता है। यह एचडीआर कम्पैटिबिलिटी के साथ 1080p में 60fps पर तेज स्ट्रीमिंग देता है। यह क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आती है, यह इसमें डुअल-बैंड, डुअल-एंटीना वाईफाई है जो स्टेबल स्ट्रीमिंग और ड्रोप्ड कनेक्शन के लिए 5 गीगाहर्ट्ज नेटवर्क को सपोर्ट करता है।

फायर टीवी स्टिक लाइट
फायर टीवी स्टिक लाइट एक किफायती वैरिएंट है। इसकी कीमत 2,999 रुपये है. इसमें फुल एचडी कंटेंटे की स्ट्रीमिंग हो सकती है। अमेज़न का कहना है कि फायर टीवी स्टिक लाइट पिछली पीढ़ी के फायर टीवी स्टिक की तुलना में 50% अधिक शक्तिशाली है। इसमें एचडीआर सपोर्ट दिया गया है और यह एलेक्सा वॉयस रिमोट लाइट के साथ आता है, एक नया रिमोट जो आपको सामग्री खोजने, लॉन्च करने और नियंत्रण करने के लिए आवाज का उपयोग करने की अनुमति देता है। 

Next Gen Echo

Echo का डिजाइन फैब्रिक फिनिश वाला है। इसके बेस में ब्राइट एलईडी लाइट की रिंग है जो सरफेस पर रिफ्लेक्ट करती है।यह स्मार्ट स्पीकर Echo का शेप राउंड कर दिया है।नेक्स्ट जेनेरेशन Echo में 3 इंच का वूफर, डुअल फायरिंग ट्वीटर्स और डॉल्बी प्रोसेसिंग दिया गया है इसके साथ ही इसमें डायनैमिक बेस और मिड हाई दिया गया है।इस नये Echo स्पीकर में Zigbee स्मार्ट होम बल्ब और ब्लूटूथ लो एनर्जी का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने इसकी कीमत 9,999 रुपये रखी है।

Echo Dot

Echo Dot कंपनी का सबसे ज्यादा बिकनेवाला प्रोजेक्ट है  Echo Dot में 1.6 इंच का फ्रंट फायरिंग स्पीकर दिया गया है।इसमें भी इनबिल्ट Alexa वॉयस असिस्टेंट दिया गया है।भारत में अब Alexa हिंदी का भी सपोर्ट है यानी हिंदी में इसे कमांड दे कर आप टास्क परफॉर्म कर सकते हैं।Echo Dot ब्लू, व्हाइट और ब्लू कलर वेरिएंट्स के साथ उपलब्ध होगा।इसकी कीमत 4,499 रुपये है।

 


 

Comments

Popular posts from this blog

अपने फोन को वायरस से मुक्त करने के लिए टिप्स और ट्रिक्स

कैसे होते हैं व्हाट्सएप चैट leak