अपने फोन को वायरस से मुक्त करने के लिए टिप्स और ट्रिक्स
यह हमारी जिंदगी में कोई एक पहला साल होगा जिसमें हम एक महामारी को इतने लंबे समय तक झेल रहे हैं और इसमें हमारे जीने खाने पीने हर चीज के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया तो इस महामारी की रोकथाम में आप अपने खाली समय में ज्यादातर अपना समय फोन पर ही बिताते होंगे पर आप क्या जानते हैं कि फोन से ही ज्यादातर कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है।फोन की साफ-सफाई भी करना इतना आसान नहीं है, ना ही आप अपने फोन को धो सकते हैं। ना ही पूरी तरह से इस पर सैनिटाइजर लगाकर कोरोना वायरस का संक्रमण खत्म कर सकते हैं।कुछ टिप्स और ट्रिक्स के द्वारा आप अपने फोन पर से भी कोरोना का संक्रमण हटा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे
बिना नुकसान पहुंचाए कैसे रखें अपना स्मार्टफोन वायरस-फ्री और क्लीन
अपने फोन को छूने से पहले अपने हाथ धो लें
आपको अपने फोन को छूने से पहले और बाद में अपने हाथ धोने चाहिए।यह सुनिश्चित करेगा कि आपके फोन को आपके हाथ से कोई वायरस और बैक्टीरिया नहीं मिले।यह एक बड़े प्रतिशत के साथ कोरोना से संक्रमित होने की आपकी संभावनाओं को कम करेगा।
अल्कोहल वाइप्स का इस्तेमाल करें
आपके फोन को साफ करने का एक और उपाय है यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह किसी हानिकारक बैक्टीरिया से स्पष्ट है। आप अल्कोहल वाइप्स का उपयोग कर सकते हैं जिसे आप किसी भी मेडिकल शॉप पर आसानी से पा सकते हैं और ये बिल्कुल भी महंगे नहीं हैं। ये वाइप्स आपके फोन को साफ करते हैं और अल्कोहल सभी बैक्टीरिया को मार देता है।
यूवी सैनिटाइजर
जब हम आधुनिकता के साथ आगे बढ़ रहे हैं और इस महामारी को मात दे रहे हैं तो कुछ स्मार्टफोन निर्माता फोन को भी सैनिटाइज करने वाली मशीन का भी निर्माण कर चुके हैं।जी हाँ बहुत सारे स्मार्टफोन निर्माता हैं जो फोन के लिए सैनिटाइज़र बना रहे हैं। ये सैनिटाइज़र आपके स्मार्टफोन की सतह पर मौजूद सभी बैक्टीरिया को मारने के लिए यूवी लाइट का इस्तेमाल करते हैं।आपको बस अपने स्मार्टफोन को इस एक्सेसरी के अंदर रखना है और इसे ऑन करना है। कुछ मिनटों के बाद, आप अपने फोन को एक्सेसरी से हटा सकते हैं।आप यह मशीन अमेजॉन (amazon) से खरीद सकते हैं। यह एक महंगा उपकरण है पर आज के दौर में काफी किफायती चीज है।
माइक्रोफाइबर कपड़े
आप अपने फोन को साफ करने के लिए इस कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें आप अपने फोन के साथ एक माइक्रोफाइबर कपड़ा रखे। अगर आप नहीं जानते कि माइक्रोफ़ाइबर क्या होता है तो चश्मे के साथ जो कपड़ा आता है उसी से आप अपने फोन को समय-समय पर साफ कर सकते हैं।

Comments
Post a Comment