बीएसएनएल की सबसे सस्ती डाटा और कॉलिंग की प्लान डिटेल


 

बीएसएनएल और भारत का इतिहास

भारत का सबसे पुराना संचार सेवा बीएसएनएल है जिसका इतिहास 19 वीं सदी में ब्रिटिश काल में  आया था, और यह ब्रिटिश काल के दौरान पहली टेलीग्राफ लाइन थी जो 1851 में स्थापित हुई थी, इससे पहले यह पूर्व काल के एक भाग से जुड़ी थी भारत दूरसंचार ऑपरेटर बीएसएनएल भारत संचार निगम लिमिटेड को सम्बोधित करता है, जब आप इतिहास में  जाते है, तो यह एक 100% सरकारी स्वामित्व वाली संचार निगम है, और यह भारत में एक सार्वजनिक दूरसंचार सेवा है जिसे 15 सितंबर 2000 को लॉन्च किया गया और 01.10 से संचालन शुरू करके स्थापना दिवस मनाया गया।  नई दिल्ली में .2000 का परिचालन मुख्यालय है।

बदलते दौर का इंटरनेट साथी बन सकता है बीएसएनएल

आज के बदलते दौर में जब सबकुछ ऑनलाइन जा चुका है तो हमें भी सबसे सस्ते और अच्छे इंटरनेट और कॉलिंग फैसिलिटी की जरूरत है और उसमें जियो और एयरटेल को  टक्कर देने के लिए हमारा भारतीय बीएसएनल भी तैयार है।जी हाँ टेलिकॉम सेक्टर की सरकारी कंपनी बीएसएनएल (BSNL) प्राइवेट ऑपरेटर्स को टक्कर देने के लिए आये दिन नये प्लान लॉन्च कर रही है। बीएसएनएल कंपनी ने अब 49 रुपये का नया स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV 49) लॉन्च कर दिया है। इस एसटीवी को कंपनी 1 सितंबर से ऑफर कर रही है। बीएसएनएल ने इस एसटीवी को सीमित समय के लिए लॉन्च किया है. 


₹50 के अंदर सबसे ज्यादा फायदे दे रहा है बीएसएनएल

जहां आज के दौर में एक सिम को नियमित रूप से उपयोग करने के  लिए 50 से ₹100 का पैक भरना पड़ता है। बीएसएनएल उसी से आधे रेट में हमें कई तरह की सुख सुविधाएं भी दे रहा है।बीएसएनएल का यह नया स्पेशल STV49 टैरिफ वाउचर 2जीबी डेटा के साथ आता है। प्लान की खासियत है कि इसमें कंपनी कॉलिंग के लिए 100 फ्री मिनट्स भी ऑफर कर रही है. फ्री मिनट्स के खत्म होने के बाद प्रति मिनट 45 पैसे की दर से चार्ज किया जाएगा. 100 फ्री एसएमएस ऑफर करने वाले इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है. प्लान को एक्टिवेट करने के लिए सेल्फकेयर कीवर्ड STV COMBO 49 है।यह प्लान कंपनी 90 दिनों तक ऑफर करेगी.

कम दिनों की वैलिडिटी वाला बेस्ट प्लान

बीएसएनएल भारत की एक्लौती  कंपनी है जो इस तरह का कोई प्लान ऑफर कर रही है।जिन्हें कम दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान में बेस्ट बेनिफिट चाहिए उन्के लियें यह बेस्ट है  साथ ही, यह प्लान बीएसएनएल नंबर को एक्टिव रखने के लिए भी काफी अच्छा है। प्लान की कीमत भी ज्यादा नहीं है और कभी इमर्जेंसी में ज्यादा डेटा या कॉलिंग की जरूरत पड़ने पर भी यह काफी काम आ सकता है।

100 रुपये के अंदर 3जीबी डेटा

बीएसएनएल 100 रुपये से कम की कीमत में आते हैं.  90 दिन के इन प्लान में 90 दिन की वैलिडिटी मिलती है जिन्हें  वाउचर्स की मदद से एक्सटेंड कर सकते  है। दो प्लान है जो 3जीबी डेटा के साथ कॉलिंग के लिए 100 फ्री मिनट्स मिलते हैं.


Comments

  1. Very helpful information 👍
    Nicely covered all the aspects in easy and simple words.

    ReplyDelete
    Replies
    1. Thank you so much your reviews are important for betterment

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

अपने फोन को वायरस से मुक्त करने के लिए टिप्स और ट्रिक्स

कैसे होते हैं व्हाट्सएप चैट leak

Amazon 2020 एनुअल इवेंट कि लॉन्च डिटेल