नेटफ्लिक्स की फ्री दुनिया का मजा ले सकते हैं आप
नेटफ्लिक्स का भारत में जन्म
अमेरिकी स्ट्रीमिंग सेवा नेटफ्लिक्स ने हिंदी में एक इंटरफ़ेस लॉन्च किया है, भारत में अपने दर्शकों के आधार को बहुत बड़ा बनाने के लिए और एक नए प्रयास के रूप में देखा जा सकता है। जनवरी 2016 में भारत अपने वैश्विक रोलआउट के हिस्से के रूप में, नेटफ्लिक्स को अप्रैल 2017 में देश में एक सीमित देयता भागीदारी (एलएलपी) के रूप में पंजीकृत किया गया था जब उसने कमीशन सामग्री शुरू की थी।
अकाउंट ना होते हुए भी मजा ले सकते हैं फ्री शोज़ और फिल्मों का
लॉकडाउन के दौरान जब लोग अपने इंटरटेनमेंट के लिए बाहर नहीं जा सकते हैं तो ओटीटी प्लेटफार्म का उपयोग कुछ ज्यादा ही बढ़ गया और इस समय का को देखते हुए नेटफ्लिक्स में कई प्रकार के नए ऑफर लांच किया।यह ऑफर नेटफ्लिक्स के उन सदस्यों के लिए है जो मोबाइल, टीवी और वेब पर सभी उपकरणों पर भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों और श्रृंखलाओं की खोज, एक्सेस और देखना पसंद करते हैं। नेटफ्लिक्स (Netflix) ने हाल ही में एक खास पेशकश की है। नेटफ्लिक्स यूजर्स को कुछ चुनिंदा फिल्मों और टीवी शोज की फ्री एक्सेस ऑफर कर रहा है। ऐसे में अगर आपका ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर अकाउंट नहीं है, तो भी आप अपने कई सारे फेमस शो और मूवीज देख सकते है।
यूजर्स को बस netflix.com/in/watch-free पर और फिर वो शो या फिल्म पर हिट प्ले कर के देख सकते हैं।और सबसे खुशी की बात तो यह है कि भारत के साथ पूरी दुनिया भर में यह पर उपलब्ध है।
नेटफ्लिक्स की मार्केटिंग स्ट्रेटजी
नेटफ्लिक्स यह काम एक मार्केटिंग स्ट्रेटजी के रूप में कर रहा है। ताकि यूजर्स वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का अनुभव ले सकें और तय कर सकें कि वो इसकी मेंबरशिप लेना चाहते हैं या नहीं। नेटफ्लिक्स ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, नेटफ्लिक्स की टैगलाइन "हमारी कुछ पसंदीदा फिल्में और टीवी शो बिल्कुल मुफ्त में देखें"।
ये फिल्में और शो देख सकेंगे यूजर्स
नेटफ्लिक्स की इस लिस्ट में खास फिल्में जैसे ,बर्ड बॉक्स (Bird Box) ,द टू पोप्स (The Two Popes) शामिल हैं. इसके साथ ही स्ट्रेंजर थिंग्स (Stranger Things), एलीट (Elite), व्हेन दे सी अस (When They See Us), द बॉस बेबी बैक इन बिजनेस (The Boss Baby: Back in Business), लव इज ब्लाइंड (Love Is Blind), अवर प्लैनेट (Our Planet) और ग्रेस एंड फ्रेंकी (Grace and Frankie) जैसे शो भी दिखाए जाएंगे।
IOS को हो सकती है दिक्कत
नेटफ्लिक्स की एक खास पेशकश बजट रेंज वाले लोगों के लिए है। तो नेटफ्लिक्स का कहना है कि यूजर्स कंप्यूटर और एंड्रॉयड डिवाइस का उपयोग करके नेटफ्लिक्स की ऑरिजनल फिल्मों और टीवी एपिसोड को मुफ्त में और बिना नेटफ्लिक्स अकाउंट बनाये ऑनलाइन देख सकते हैं।यह सर्विस फिलहाल iOS ब्राउजर पर सपोर्ट नहीं कर रही है.
एक सस्ते 349 रुपये वाले मोबाइल+ सब्स्क्रिप्शन प्लान को टेस्ट किया है।इस प्लान में कंपनी ने यूजर्स के लिए टीवी को छोड़कर सभी डिवाइस पर HD क्वालिटी सपोर्ट और अफोर्डेबल प्राइस पर रखा है।

Comments
Post a Comment