व्हाट्सएप के डिलीटेड मैसेजेस कैसे पढ़ सकते हैं आप जानिए आज
व्हाट्सएप के डिलीटेड मैसेजेस कैसे पढ़ सकते हैं आप
व्हाट्सएप का उपयोग आजकल हम अपनी जिंदगी में बहुत ज्यादा ही करते हैं। इसका एक खास फीचर 2018 में आया था। जो की मैसेज डिलीट का ऑप्शन है जिससे व्यक्ति कुछ मिनटों के अंदर अपने भेजे हुए मैसेज को डिलीट कर सकता है। पर जिस व्यक्ति के पास डिलीट का नोटिफिकेशन जाता था, वह हमेशा असमंजस में रहता था कि क्या यह मैसेज होगा जो सामने वाले व्यक्ति ने डिलीट कर दिया ।ऐसे कई फीचर्स उपलब्ध कराये गए हैं, जो यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हुए थे। वहीं, वहीं अब इस समस्या से निकलने का भी समाधान आ गया है। हम आपको बताएंगे कि व्हाट्सएप पर डिलीट हुए में मैसेज को कैसे आप रिकवर करके पढ़ सकते हैं।
WhatsApp पर डिलीट मैसेज पढ़ें का तरीका
व्हाट्सऐप चैट में डिलीट किये गए मैसेज को पढ़ने के लिए आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन होना चाहिए। अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो कर आप आसानी से डिलीटेड मैसेज को पढ़ सकते हैं-
गूगल प्ले स्टोर से WhatsRemoved+ ऐप डाउनलोड करें।
डाउनलोड होने के बाद ऐप को ऐक्सेस कर दें, और परमिशन को दे ।
इसके बाद ऐप आपसे पूछेगा कि आप जिन नोटिफिकेशन को सेव रखना या ऐप में हुए बदलाव को चेक करना चाहते हैं उन ऐप का चुनाव करें।
आपके सामने व्हाट्सऐप की एक लिस्ट आएगी उसमें से व्हाट्सएप को चुनें।
इसके बाद Allow टैप करें और Yes, Save Files को सिलेक्ट करें. ऐसा करने के बाद ही आपकी ऐप सेटिंग पूरी हो जाएगी और आप इसे इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएंगें।
अब व्हाट्सऐप पर आने वाले सारे नोटिफिकेशन के साथ जो मैसेज डिलीट हो जाएंगे वो मैसेज भी आपको यहां सेव मिलेंगे।
डिलीट मैसेज को देखने के लिए आपको केवल ये ऐप खोलना होगा और व्हाट्सऐप सेलेक्ट करना होगा।
व्हाट्सएप रिमूव का जनम कैसे हुआ
WhatsRemoved+ को गूगल प्ले स्टोर पर लिस्ट किया गया है।इस थर्ड पार्टी ऐप को Development Colors ने डेवेलप किया है. प्ले स्टोर पर इस ऐप को 5 में से 4.3 रेटिंग दी गई है। इस ऐप को 1,08,523 लोगों ने रेट किया है।इसे अब तक 5 मिलियन यानी 50 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है।
डेटा लीक होने की समस्या
WhatsRemoved+ एक थर्ड पार्टी ऐप है। इसका इस्तेमाल डिलीट किये गए मैसेज को पढ़ने के लिए किया जा सकता है क्योंकि व्हाट्सऐप में ऐसा कोई फीचर नहीं मिलता।एसे में हो सकता है कि यह थर्ड पार्टी ऐप आपके मोबाइल के बहुमूल्य डाटा को किसी और को बेच दे।एसे दौर में मोबाइल फोन की सिक्योरिटी ज्यादा से ज्यादा रखनी जरूरी है तो आप इस हॉट पार्टी आपका तभी इस्तेमाल करें जब आप को डिलीट मैसेज पढ़ने की बहुत ज्यादा ही आवश्यकता हो।

Comments
Post a Comment