हिंदी दिवस और आज के दौर का महत्व

हमारे देश में हिंदी भाषा का कुछ अपना ही महत्व है क्योंकि यह सबसे पौराणिक और अद्भुत भाषा मानी जाती है। इसका हमारे हिंदू ग्रंथ से भी काफी अनोखा लेना-देना है। हिंदी पौराणिक भाषा संस्कृत से भी काफी ज्यादा जुड़ी हुई है। अब हम जान लेते हैं कि 14 सितंबर को क्यों हम हिंदी दिवस मनाते हैं।हमारी देश की आजादी के कुछ साल बाद ही हिंदी को हमारी मातृ भाषा के रूप में चुन लिया गया था और राजभाषा का दर्जा मिलने के बाद उसे बढ़ावा देने के उद्देश्य से हमरे पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया और 14 सितंबर को 'हिंदी दिवस' के रूप में मनाने का ऐलान किया। पहला आधिकारिक हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था, तब से हर साल इस दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते हैं।
नए युग में हिंदी भाषा का प्रचलन
अब आज के दौर में हिंदी भाषा और अंग्रेजी भाषा के बीच में एक अलग ही प्रतियोगिता है पर हम यह नहीं जानते कि हर एक भाषा अपने आप में अनमोल होती है और हिंदी भी अपने आप में बहुत ही अनमोल है। भाषा कभी भी आधुनिकता का जरिया नहीं बन सकती है बस यह एक वार्तालाप का तरीका है ।एक अनोखी बात यह है की आज की तारीख में हमारी हिंदी इंटरनेट पर बड़ी तेजी से आगे बढ़ रही है।इंटरनेट पर हिंदी कितनी लोकप्रिय है, इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एक सर्वेक्षण के अनुसार इंटरनेट पर हिंदी पढ़ने वालों की संख्या हर साल 90 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है।
हिंदी दिवस के मौके पर हम आपको 5 ऐसे में मोबाइल ऐप्स के बारे में बताते हैं जिनकी मदद से आप किसी भी भाषा का हिंदी में अनुवाद कर सकते है
गूगल अनुवाद
(Google Translate)
इंटरनेट पर अनुवाद की जब भी बात होती है, तो गूगल ट्रांसलेशन का नाम सबसे पहले आता है. अब तो इस ऐप में ऑफलाइन अनुवाद का भी फीचर जोड़ा गया है. इस ऐप की मदद से अंग्रेजी सहित 103 भाषाओं की अनुवाद आप हिंदी में कर सकते हैं. वहीं ऑफलाइन लगभग 60 भाषाओं का अनुवाद कर सकते हैं.
सभी भाषा अनुवादक नि: शुल्क
(All Language Translator Free)
यह ऐप आपके मैसेज और लंबे लेख का भी हिंदी में अनुवाद कर सकता है।इस ऐप के नाम से ही पता चल जाता है कि इसकी मदद से आप किसी भी भाषा का हिंदी में अनुवाद कर सकते हैं। इसमें लगभग 180 भाषाओं का सपोर्ट है।
हिंदी अंग्रेजी अनुवादक
(Hindi English Translator)
इस ऐप में कई भाषाओं से अनुवाद का भी ऑप्शन है।इसे आप गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।इस ऐप की मदद से आप अंग्रेजी से हिंदी और हिंदी से अंग्रेजी आसानी से सीख सकते हैं। इसके अलावा यह ऐप भी उनलोगों के लिए तॉफा है, जो अक्सर अलग-अलग जगहों और देशों की यात्रा करते हैं।
अनुवाद: पाठ और आवाज अनुवादक
(Translate : text & voice translator)
इस से फोन में मौजूद किसी दूसरे ऐप के टेक्स्ट को भी अनुवाद किया जा सकेगा।अगर आप किसी अन्य देश की यात्रा पर हैं, तो यह ऐप काफी मददगार है।इस ऐप की सहायता से आप आप हिंदी सहित 100 अलग-अलग भाषाओं का अनुवाद कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें आप बोलकर भी अनुवाद कर सकते हैं या फिर आपका दोस्त अंग्रेजी में बोल रहा है तो आप ऐप का वॉइस रेकग्निशन को ऑन करके हिंदी में उसकी बातों को समझ सकते हैं।
अंग्रेजी हिंदी शब्दकोश
(English Hindi Dictionary)
इस ऐप में ऑफलाइन फीचर भी मौजूद है।यह ऐप डिक्शनरी के साथ-साथ अनुवादक का भी काम करता है। इसमें हिंदी-अंग्रेजी सीखने के लिए इसमें गेम भी दिये गए हैं। इस ऐप को आप गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।इस ऐप में उच्चारण करने का तरीका भी बताया गया है।
Comments
Post a Comment