महामारी से बचने के लिए यह स्मार्ट वॉच है बहुत अच्छा
दुनिया की सबसे ज्यादा सर्वप्रिय कंपनी एप्पल ने 'Time Flies' इवेंट में लॉन्च कर दी है। अपनी एक खास वॉच जो कि एक स्मार्टवॉच है कोरोना काल में खून में ऑक्सीजन का स्तर गिरना खतरनाक हो सकता है। ऐसे में एप्पल ने मंगलवार रात आयोजित अपने ‘टाइम फ्लाइस’ कार्यक्रम में ‘एप्पल वॉच सीरीज-6’ नाम की एक ऐसी स्मार्ट घड़ी पेश की, जो ऑक्सीजन मॉनिटर की भूमिका भी निभाएगी।
आपके स्वास्थ्य का ध्यान रखेगा यह स्मार्ट वॉच
इस स्मार्ट वॉच में सिर्फ 15 सेकेंड में खून में ऑक्सीजन की मात्रा का पता लगा सकते हैं।इसके साथ ही, इस वॉच में हार्ट रेट से लेकर स्लीप मॉनीटर करने तक के लिए सेंसर दिये गए हैं।
Apple स्मार्टवॉच की खासियत और कीमत
इस खास और अनोखी स्मार्टवॉच की कीमत की बात करें तो एप्पल Watch Series 6 GPS और GPS + Cellular वेरिएंट में उपलब्ध है।इस वॉच के पहले वेरिएंट की कीमत 399 डॉलर (करीब 29,400 रुपये) और दूसरे वेरिएंट की कीमत 499 डॉलर (करीब 36,700 रुपये) है।वहीं, अमेरिका में कंपनी की आधिकारिक साइट और स्टोर पर 18 सितंबर से शुरू होगी। ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले के साथ आती है. इस वॉच में कई सारे वॉच फेस दिये गए हैं, जिनमें GMT, काउंटडाउन और मिमोजी जैसे कई फेस शामिल हैं। यह वॉच लेटेस्ट watchOS 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है।Apple Watch Series 6 में S6 प्रोसेसर दिया गया है, जो पहले लॉन्च हुई वॉच में दी गई चिपसेट से 20 गुना तेज है।इसके अलावा कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखकर इस वॉच में हैंड-वॉश फीचर भी दिया गया है।कंपनी ने Apple Watch Series 6 में ब्लड ऑक्सीजन फीचर दिया है।अन्य फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस वॉच में कॉल नोटिफिकेशन की सुविधा मिलेगी।तो इस महामारी में बचाव के लिए आप एप्पल का स्मार्ट वॉच खरीद सकते हैं।

Comments
Post a Comment