मोबाइल डाटा लीकेज से ऐसे बच सकते हैं आप


 आज के दौर में हमें कई प्रकार की सतर्कता व सुरक्षा बरतना बहुत ही जरूरी है। इसमें अपने डेटा की सुरक्षा भी शामिल है। आज-कल केवल पैसे और जेवर की ही नहीं बल्कि आपके मोबाइल में मौजूद आपके डेटा की भी चोरी हो सकती है और वो लंबे समय तक आपको नुकसैन पहुंचा सकती है। एसे में  आपको अपने मोबाइल में मौजूद डेटा की सुरक्षा की बहुत ज्यादा ही चिंता होनी चाहिए। अगर आप जानना चाहते हैं कि आप अपने मोबाइल के अंदर के डाटा को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं तो आज हम आपको इस से रिलेटेड जानकारी देंगे।


 मोबाइल डाटा कैसे सुरक्षित रख सकते हैं आप

यूजर्स सजग हों तो  डेटा चोरी से बचाव हो सकता है।साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि अपने फोन में जब भी आप किसी भी ऐप को  इंस्टॉल करें  जैसे की फेसबुक, इंस्टाग्राम और या  कोई भी अन्य ऐप  तो ऐप को वही एक्सेस दें जो जरूरी हो। कांटैक्ट, मीडिया, लोकेशन जैसे सामान्य एक्सेस तो ठीक हैं, लेकिन कैमरा, फोटो गैलरी या अन्य संवेदनशील फीचर्स की एक्सेस देना आपके डेटा की सुरक्षा दर को घटा देता है।। 


कई ऐसी खबरें और बातें भी है।जिसमे फेसबुक पर कैमरे के जरिये इंस्टाग्राम यूजर्स का डेटा चुराने का आरोप, मुकदमा दायर


इन तरीकों से मिलेगी सुरक्षा

सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जाएं

'ऐप्स' ऑप्शन में जाएं

जिस ऐप की पर्मिशन मैनेज करनी हो उस पर टैप करें

इसके बाद 'पर्मिशन' सेक्शन में जाएं

इसके बाद आपको हर पर्मिशन के आगे एक टॉगल दिखाई देगा

जो पर्मिशन आप देना चाहते हैं उसके सामने टॉगल को ऑन कर दें

जो पर्मिशन डिनाई करना चाहते हैं उसके आगे टॉगल ऑफ कर देंफोटो शेयरिंग ऐप में कैमरा-गैलरी का एक्सेस दें, लोकेशन-कांटैक्ट का नहीं

ऐप को इनस्टाल करने के साथ उसकी निजता-गोपनीयता भी उन्हें होम स्क्रीन से हटा देना ही बेहतर है

साथ ही अनाम ऐप को इनस्टाल करने से पहले उसके रिव्यू, रेटिंग का ध्यान रखें

अगर किसी ऐप का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो उसे हटा देना ही बेहतर

रात में  डेटा और लोकेशन को भी बंद ही रखें

ऐप को प्लेस्टोर से अपडेट करते रहें, इससे वायरस नहीं आ पायेगा 


 चीनी ऐप को फोन में ना रखें 

सरकार ने कई चीनी ऐप तो पहले ही बंद कर दिया है पर फिर भी यह अगर आपके फोन में उपलब्ध है तो यह आपकी डाटा को लीक कर सकती है।ज्यादातर चीनी और सिंगापुर ऐप आपसे ज्यादा डाटा और डिटेल मांगते हैं।चीनी सेना और सरकार को डेटा भेजने के संदेह से भी खतरा हैं।


Comments

Popular posts from this blog

अपने फोन को वायरस से मुक्त करने के लिए टिप्स और ट्रिक्स

कैसे होते हैं व्हाट्सएप चैट leak

Amazon 2020 एनुअल इवेंट कि लॉन्च डिटेल