स्वस्थ रखने वाली स्मार्टबैंड की खासियत
कहां से आता है अमेजफिट (Amazfit)
इस कोरोना काल में हर गुजरते दिन के साथ हमारे लिए स्वास्थ्य अत्यधिक महत्वपूर्ण होते जा रहा है और ऐसे में कई गैजेट कंपनी ने स्वात निर्देशक काम भी शुरू कर दिए हैं। इसमें से एक Huami ने एक नए फिटनेस बैंड की घोषणा की है, जिसे Amazfit Band 5 कहा गया है, जो जुलाई में वापस घोषित किए गए Xiaomi Mi Smart Band 5 के समान है। हालांकि, दोनों स्मार्टबैंड एक ही कंपनी द्वारा डिज़ाइन और किये गए हैं। SpO2 मॉनिटर साथ कई और फीचर्स शामिल हैं।इसे अमेरिका में लॉन्च किया गया है। अमेरिका में इस बैंड को 45 डॉलर में किया गया है जो भारतीय मुद्रा में 3,400 रुपये होते हैं। 21 सितंबर को ये सेल के लिए उपलब्ध होगा। Amazfit ने दूसरे बाजारों में इस बैंड की लॉन्चिंग से जुड़ी जानकारी के बारे में कुछ नहीं कहा है।
Amazfit Band 5 काले, हरे और नारंगी के तीन रंग विकल्पों में आता है।Amazfit Band 5 में एक SpO2 मॉनिटर है जिसका उपयोग खून में ऑक्सीजन के स्तर को मापने के लिए किया जाता है। इसमे 1.1 इंच का AMOLED टच डिस्प्ले है। फिटनेस बैंड फोटो सहित कस्टमाइजेबल वॉच को भी सपोर्ट करता है।
बाकियों से क्या-क्या है अलग
Amazfit एक बार फुल चार्ज करने के बाद 15 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है और पावर सेविंग मोड पर चलाने से इसकी बैटरी 25 दिनों तक चलेगी। बैंड में 125 एमएएच की बेटरी है।फिटनेस बैंड इनडोर और आउटडोर साइकिलिंग और अन्य 11 प्ले मोड को सपोर्ट करता है। यह हार्ट रेट के बढ़ने पर अलर्ट करता है। इसी के साथ बैंड 24/7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग प्रदान करता है। ये बैंड नींद और स्ट्रेस को भी मॉनिटरिंग करता है।यह वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट के लिए Amazon Alexa से लैस है। यह महिलाओं के पीरियड और ओवुलेशन पीरियड को भी ट्रैक कर सकता है।इस में रिमाइंडर सेट करने, स्मार्ट उपकरणों को नियंत्रित करने और निश्चित रूप से प्रश्न पूछने के लिए किया जा सकता है।


Really helpful 👍
ReplyDeleteThanks your review is important
ReplyDelete