व्हाट्सएप हैकिंग से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य।
2020 व्हाट्सएप हैकिंग
व्हाट्सएप स्मार्टफोन में त्वरित संदेश सेवा प्रदान करने के लिए एक लोकप्रिय मोबाइल एप्लिकेशन है। यह उपयोगकर्ताओं या समूहों के बीच विभिन्न प्रकार के पाठ और मल्टीमीडिया संदेशों को संप्रेषित करने के लिए इंटरनेट सेवाओं का उपयोग करता है। लेकिन इस 2020 में वैश्विक महामारी में व्हाट्सएप भी असुरक्षित होता जा रहा हैं।व्हाट्सएप हैकिंग को लेकर पहले कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं और अब इसपर एक और खतरे का पता चला है।व्हाट्सऐप यूजर्स एक मैसेज सीरीज के बारे में शिकायत कर रहे हैं, जिससे उनकी ऐप फ्रीज या क्रैश हो जा रही है.
सूत्रों ने इसे Scary Message कहते हुए बताया है कि यह बोहौत ही खतरनाक है। ब्राजील के साथ ही दुनिया के कई देशों के यूजर्स ने व्हाट्सऐप में आ रही इस दिक्कत के बारे में रिपोर्ट किया है।
व्हाट्सऐप क्रैश कैसे होता है
रिपोर्ट में कहा है कि ऐसे मैसेज में कुछ अजीबोगरीब कैरेक्टर मौजूद होते हैं।अगर उसे पूरा पढ़ा जाए तो उसका कोई मतलब नहीं निकलता है, लेकिन व्हाट्सऐप शायद इसे गलत तरह से समझ लेता है। ऐसा होने पर कभी-कभी व्हाट्सऐप मैसेज को रेंडर नहीं कर पाता है, क्योंकि इसका स्ट्रक्चर अलग होता है। मैसेज में लिखे कैरेक्टर ऐसे कॉम्बिनेशन के साथ आते हैं कि व्हाट्सऐप उस मैसेज को प्रोसेस नहीं कर पाता है और इसके चलते व्हाट्सऐप इन्फाइनाइट क्रैश हो जाता है।
यह एक इस वर्चुअल कार्ड मैसेज को ओपन करते हैं तो अपको यहां 100 से आसपास असोसिएटेड कॉन्टैक्ट होंगे। हर एक कॉन्टैक्ट का नाम बेहद लंबा और अजीब होगा और इन्हीं व्हाट्सऐप को क्रैश कोड छिपा रहता है. कई बार वर्चुअल कार्ड्स में छेड़छाड़ करके Payload इंजेक्ट कर दिया जाता है जो इस समस्या और गंभीर बना देता है।
बचाव का तरीका
अगर आप अजीब कैरेक्टर वाले किसी व्हाट्सऐप मैसेज को रिसीव करते हैं, तो उस कॉन्टैक्ट को WhatsApp Web से ब्लॉक कर दें. कॉन्टैक्ट को ब्लॉक करने के बाद अपने ग्रुप की प्राइवेसी सेटिंग को My Contacts या My Contacts Except पर सेट कर दें। इसके बाद अगर आप व्हाट्सऐप को ऐक्सेस कर पा रहे हैं, तो आपको व्हाट्सऐप वेब की मदद के क्रैश कोड वाले मैसेज को डिलीट कर देना होगा।अगर यह तरीका काम न आये तो व्हाट्सऐप को फोन से अनइंस्टॉल करके फिर से इंस्टॉल कीजिए। हालांकि, ऐसा करने से व्हाट्सऐप हिस्ट्री डिलीट होगी।
Comments
Post a Comment