WhatsApp के अलग फीचर से दंग होंगे आप
WhatsApp पिछले कुछ समय से Expiring Message नाम के एक फीचर पर काम कर रही है।इसके बारे में बताया जा रहा है कि यह फीचर टाइमर बेस्ड होगा और टाइम के साथ ही मैसेज गायब हो जाएंगे।WhatsApp पर भेजे गए मैसेज खुद से गायब हो जाएंगे।WhatsApp इस नये फीचर पर काम कर रहा है, जिसे रिपोर्ट्स में Expiring Media नाम दिया गया है। जो तस्वीरें, वीडियोज और जिफ किसी को भेजी है, अगर इस फीचर के इस्तेमाल से होगा तो वह रिसीवर के देखने के बाद खुद ही गायब हो जाएंगी।
यह Expiring Media फीचर भी Expiring Message का ही भाग लगता है।
खास बटन जरूरी
Expiring Media के लिए एक खास बटन देखा जा सकता है।इस Expiring Media के लिए मीडिया कंटेंट सेंड करते वक्त डेडिकेटेड आइकॉन यूज करता है ।इसके तहत जैसे ही मीडिया कंटेंट आप किसी को भेजेंगे।वीडियोज, तस्वीरें या जिफ फाइल सेंड करते वक्त आप Expiring Media सेलेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद जिसे आपने सेंड किया है, उसके देखते ही गायब हो जाएगा।
एंड्रॉयड और आईओएस
व्हाट्सऐप ऐसे मैसेज पर टाइमर भी लगाएगा, जिससे यूजर्स को पता चल जाएगा कि मीडिया फाइल टाइमर फीचर के जरिये भेजी गई थी । यह फीचर पहले एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आयेगा, उसके बाद ही आईओएस यूजर के लिए इसे जारी किया जाएगा।

Comments
Post a Comment