Posts

Showing posts from September, 2020

गूगल मीट पर मीटिंग के लगेंगे पैसे

Image
  लॉकडाउन के बाद  दुनियाभर में वीडियो कॉलिंग ऐप्स का क्रेज तेजी बढ़ता दिखाई दिया।इस लॉकडाउन के दौरान Zoom ऐप समेत कई ऐप सामने आए। हालांकि जूम ऐप की सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे।जिसके बाद लोग दूसरे वीडियो कॉलिंग ऑप्शन तलाशने लगे। इस बीच गूगल मीट भी यूजर्स के बीच काफी पापुलर हो गया  'वर्क फ्रॉम होम' कर रहे थे लोगो को दिक्कत ना हो, इसके लिए सर्च इंजन कंपनी गूगल (google) ने अपनी मीटिंग सर्विस पूरी तरह फ्री कर दी थी।Google Meet पर यूजर्स अनलिमिटेड वीडियो मीटिंग्स कर सकते हैं, लेकिन 30 सितंबर के बाद इसपर लिमिट लगने जा रही है। 60 मिनट के बाद पैसे लगेगे  गूगल में नये बदलाव से रेग्युलर यूजर्स के लिए अब भी कोई दिक्कत नहीं होगी, क्योंकि किसी ऑनलाइन मीटिंग के लिए 60 मिनट काफी होते हैं।फ्री यूजर्स 60 मिनट से लंबे वीडियो मीटिंग्स नहीं कर पाएंगे।60 मिनट से लंबी वीडियो मीटिंग के लिए आपको Google Meet की पेड सब्सक्रिप्शन लेनी होगी।  बिजनेस हाउसेज लॉकडाउन में लंबी मीटिंग्स के लिए इस सर्विस का रेग्युलर इस्तेमाल कर रहे थे, उन्हें आगे भी मीटिंग्स करते रहने के लिए गूगल को प...

कैसे होते हैं व्हाट्सएप चैट leak

Image
      व्हाट्सएप चैट आजकल के दौर में हमें खबरों में सिर्फ  ड्रग्स की कहानियां ही देखने को मिल रही है और एनसीबी (नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ) व्हाट्सएप के मदद से ही कई खुफिया जानकारी निकाल ले रहा है। ऐसे में व्हाट्सएप ने अपनी बयानबाजी में यह तथ्य रखे हैं। NCB व्हाट्सएप की मदद के साथ या बिना किसी भी समय अपके मेसेजेस निकाल सकती  हैं।  फेसबुक के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप यह कहकर अपना बचाव करना जारी रख सकता है कि सभी चैट एंड-टू-एंड (E2E) एन्क्रिप्टेड हैं, तथ्य यह है कि एंड-टू-एंड क्या है E2E एन्क्रिप्शन का मतलब है कि कोई भी थर्ड पार्टी मैसेज भेजने वाले और रिसीव करने वाले के बीच नहीं बल्कि व्हाट्सएप खुद भी मैसेज नहीं  पढ़ सकता है।  लेकिन फिर NCB इसे कैसे प्रबंधित कर रहा है?  तो  इसमे कुछ 'गलतियाँ' हो सकती हैं जो NCB की मदद कर रही हैं।  और इन गलतियों के कारण, NCB को मदद के लिए WhatsApp अधिकारियों से अनुरोध करने की आवश्यकता भी नहीं है।उपयोगकर्ता के अंत से पहली गलती Google ड्राइव या iCloud पर व्हाट्सएप चैट का समर्थन करना है।  यदि आपके पास...

Amazon 2020 एनुअल इवेंट कि लॉन्च डिटेल

Image
आज अमेजन 2020 एनुअल इवेंट की मेजबानी कर रहा है । इस इवेंट में कंपनी ने नए प्रोडक्ट्स  लॉन्च किए।Amazon ने अपने हार्डवेयर इवेंट में कई नये प्रोडक्ट्स लॉन्च किये हैं। इनमें Echo स्पीकर्स से लेकर नये फायर स्टिक और होम ड्रोन तक शामिल हैं। लेकिन भारत में Echo स्पीकर्स और फायर स्टिक ही पेश किये जाएंगे।भारत में नये Echo स्पीकर्स की कीमतों का ऐलान हो चुका है। Echo Dot, Echo Dot with Clock, Echo ,फायर टीवी स्टिक और फायर टीवी स्टिक लाइट शामिल हैं। अमेजन इंडिया की वेबसाइट से इन ईको डॉट स्पीकर की प्री बुकिंग करायी जा सकती है। फायर टीवी डिवाइसों भारत में इन फायर टीवी डिवाइसों की कीमत भी हो आचुकि है। अगली पीढ़ी के फायर टीवी स्टिक की कीमत-3,999 है, जबकि फायर टीवी स्टिक लाइट की कीमत 2999 रुपये है। ये दोनों डिवाइस आज से भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। वही  विशेषताओं की बात है फायर टीवी स्टिक 1.7 गीगाहर्ट्ज यह 50 प्रतिशत ज्यादा शक्तिशाली है और उनकी तुलना में 50 प्रतिशत कम बिजली की खपत करता है। यह एचडीआर कम्पैटिबिलिटी के साथ 1080p में 60fps पर तेज स्ट्रीमिंग देता है। यह क्वाड-कोर प्रोसेसर...

WhatsApp के अलग फीचर से दंग होंगे आप

Image
WhatsApp की खास पेशकश  Expiring Message     WhatsApp पिछले कुछ समय से Expiring Message नाम के एक फीचर पर काम कर रही है।इसके बारे में बताया जा रहा है कि यह फीचर टाइमर बेस्ड होगा और टाइम के साथ ही मैसेज गायब हो जाएंगे।WhatsApp पर भेजे गए मैसेज खुद से गायब हो जाएंगे।WhatsApp इस नये फीचर पर काम कर रहा है, जिसे  रिपोर्ट्स में Expiring Media नाम दिया गया है।  जो तस्वीरें, वीडियोज और जिफ किसी को भेजी है, अगर इस फीचर के इस्तेमाल से होगा तो वह रिसीवर के देखने के बाद खुद ही गायब हो जाएंगी। यह Expiring Media फीचर भी Expiring Message का ही भाग लगता है। खास बटन जरूरी  Expiring Media के लिए एक खास बटन देखा जा सकता है।इस  Expiring Media के लिए मीडिया कंटेंट सेंड करते वक्त डेडिकेटेड आइकॉन यूज करता  है ।इसके तहत जैसे ही मीडिया कंटेंट आप किसी को भेजेंगे।वीडियोज, तस्वीरें या जिफ फाइल सेंड करते वक्त आप Expiring Media सेलेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद जिसे आपने सेंड किया है, उसके देखते ही गायब हो जाएगा। एंड्रॉयड और आईओएस व्हाट्सऐप ऐसे मैसेज पर टाइमर  भी लगाएगा, जिससे...

स्वस्थ रखने वाली स्मार्टबैंड की खासियत

Image
  कहां से आता है अमेजफिट (Amazfit) इस कोरोना काल में हर गुजरते दिन के साथ हमारे लिए स्वास्थ्य अत्यधिक महत्वपूर्ण होते जा रहा है और ऐसे में कई  गैजेट कंपनी ने स्वात निर्देशक काम भी शुरू कर दिए हैं। इसमें से एक Huami ने एक नए फिटनेस बैंड की घोषणा की है, जिसे Amazfit Band 5 कहा गया है, जो जुलाई में वापस घोषित किए गए Xiaomi Mi Smart Band 5 के समान है। हालांकि, दोनों स्मार्टबैंड एक ही कंपनी द्वारा डिज़ाइन और किये गए हैं। SpO2 मॉनिटर साथ कई और फीचर्स शामिल हैं।इसे अमेरिका में लॉन्च किया गया है। अमेरिका में इस बैंड को 45 डॉलर में  किया गया है जो भारतीय मुद्रा में  3,400 रुपये होते हैं।  21 सितंबर को ये सेल के लिए उपलब्ध होगा। Amazfit ने दूसरे बाजारों में इस बैंड की लॉन्चिंग से जुड़ी जानकारी के बारे में कुछ नहीं कहा है।  Amazfit Band 5 के खास फीचर्स Amazfit Band 5 काले, हरे और नारंगी के तीन रंग विकल्पों में आता है।Amazfit Band 5 में एक SpO2 मॉनिटर है जिसका उपयोग खून में ऑक्सीजन के स्तर को मापने के लिए किया जाता है। इसमे  1.1 इंच का AMOLED टच डिस्प्ले है। फिटने...

मोबाइल डाटा लीकेज से ऐसे बच सकते हैं आप

Image
 आज के दौर में हमें कई प्रकार की सतर्कता व सुरक्षा बरतना बहुत ही जरूरी है। इसमें अपने डेटा की सुरक्षा भी शामिल है। आज-कल केवल पैसे और जेवर की ही नहीं बल्कि आपके मोबाइल में मौजूद आपके डेटा की भी चोरी हो सकती है और वो लंबे समय तक आपको नुकसैन पहुंचा सकती है। एसे में  आपको अपने मोबाइल में मौजूद डेटा की सुरक्षा की बहुत ज्यादा ही चिंता होनी चाहिए। अगर आप जानना चाहते हैं कि आप अपने मोबाइल के अंदर के डाटा को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं तो आज हम आपको इस से रिलेटेड जानकारी देंगे।   मोबाइल डाटा कैसे सुरक्षित रख सकते हैं आप यूजर्स सजग हों तो  डेटा चोरी से बचाव हो सकता है।साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि अपने फोन में जब भी आप किसी भी ऐप को  इंस्टॉल करें  जैसे की फेसबुक, इंस्टाग्राम और या  कोई भी अन्य ऐप  तो ऐप को वही एक्सेस दें जो जरूरी हो। कांटैक्ट, मीडिया, लोकेशन जैसे सामान्य एक्सेस तो ठीक हैं, लेकिन कैमरा, फोटो गैलरी या अन्य संवेदनशील फीचर्स की एक्सेस देना आपके डेटा की सुरक्षा दर को घटा देता है।।  कई ऐसी खबरें और बातें भी है।जिसमे फेसबुक पर कैमरे के जरिये ...

गूगल मीट में आए खास बदलाव

Image
  गूगल मीट कब और कैसे आया गूगल मीट और कुछ नहीं गूगल का पुराना हैंग आउट ऐप (Hangout)है जो कि बस मैसेंजर के लिए यूज किया जाता था पर बदलते दौर के साथ इसे गूगल मीट में कन्वर्ट कर दिया गया और आज जब महामारी के कारण हमारे दिन प्रतिदिन की प्रतिक्रिया एकदम थम सी गई थी तब गूगल मीट के द्वारा कई ऑनलाइन क्लासेस,मीटिंग और कई प्रकार की मीटिंग के लिए इसे यूज किया जाता।मीट काम में वीडियो कॉल से जुड़ने से सिरदर्द को दूर करता है।  बस एक बैठक सेट करें और एक लिंक साझा करें।  टीम के साथी, ग्राहक या ग्राहक सही खाते या प्लग-इन हैं, इस बारे में कोई चिंता नहीं है।  तेज, हल्के इंटरफ़ेस और स्मार्ट प्रतिभागी प्रबंधन के साथ, बहु-व्यक्ति वीडियो कॉल एक हवा हैंगूगल ने अपने यूजर्स के लिए कुछ नए फीचर्स को रोल-आउट किया है। एक साथ 49 लोगों को देख सकते हैं आप इन नए फीचर्स में बैकग्राउंड को ब्लर करना और एक ही ग्रुप में 49 लोगों को जोड़ने के फीचर्स शामिल हैं। सबसे पहले ग्रुप सेटिंग है। Google मीट अब यूजर्स को एक मीटिंग में 49 लोगों को देखने की अनुमति देगा। यह ऑटो और टाइल वाले मोड के जरिए किया जा सकता है।...

महामारी से बचने के लिए यह स्मार्ट वॉच है बहुत अच्छा

Image
  दुनिया की सबसे ज्यादा सर्वप्रिय कंपनी एप्पल ने 'Time Flies' इवेंट में लॉन्च कर दी है। अपनी एक खास वॉच जो कि एक स्मार्टवॉच है कोरोना काल में खून में ऑक्सीजन का स्तर गिरना खतरनाक  हो सकता है। ऐसे में एप्पल ने मंगलवार रात आयोजित अपने ‘टाइम फ्लाइस’ कार्यक्रम में ‘एप्पल वॉच सीरीज-6’ नाम की एक ऐसी स्मार्ट घड़ी पेश की, जो ऑक्सीजन मॉनिटर की भूमिका भी निभाएगी।  आपके स्वास्थ्य का ध्यान रखेगा यह  स्मार्ट वॉच इस स्मार्ट वॉच में सिर्फ 15 सेकेंड में खून में ऑक्सीजन की मात्रा का पता लगा सकते हैं।इसके साथ ही, इस वॉच में हार्ट रेट से लेकर स्लीप मॉनीटर करने तक के लिए सेंसर दिये गए हैं।    Apple स्मार्टवॉच की खासियत और कीमत इस खास और अनोखी स्मार्टवॉच की कीमत की बात करें तो एप्पल Watch Series 6 GPS और GPS + Cellular वेरिएंट में उपलब्ध है।इस वॉच के पहले वेरिएंट की कीमत 399 डॉलर (करीब 29,400 रुपये) और दूसरे वेरिएंट की कीमत 499 डॉलर (करीब 36,700 रुपये) है।वहीं, अमेरिका में कंपनी की आधिकारिक साइट और स्टोर पर 18 सितंबर से शुरू होगी। ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले के साथ आती है. इस वॉच में कई ...

अपने फोन को वायरस से मुक्त करने के लिए टिप्स और ट्रिक्स

Image
  यह हमारी जिंदगी में कोई एक पहला साल होगा जिसमें हम एक महामारी को इतने लंबे समय तक झेल रहे हैं और इसमें हमारे जीने खाने पीने हर चीज के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया तो इस महामारी की रोकथाम में आप अपने खाली समय में ज्यादातर अपना समय फोन पर ही बिताते होंगे पर आप क्या जानते हैं कि फोन से ही ज्यादातर कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है।फोन की  साफ-सफाई भी करना इतना आसान नहीं है, ना ही आप अपने फोन को धो  सकते हैं। ना ही पूरी तरह से इस पर सैनिटाइजर लगाकर कोरोना वायरस का संक्रमण खत्म कर सकते हैं।कुछ टिप्स और ट्रिक्स के द्वारा आप अपने फोन पर से भी कोरोना का संक्रमण हटा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे बिना नुकसान पहुंचाए कैसे रखें अपना स्मार्टफोन वायरस-फ्री और क्लीन अपने फोन को छूने से पहले अपने हाथ धो लें आपको अपने फोन को छूने से पहले और बाद में अपने हाथ धोने चाहिए।यह सुनिश्चित करेगा कि आपके फोन को आपके हाथ से कोई वायरस और बैक्टीरिया नहीं मिले।यह एक बड़े प्रतिशत के साथ कोरोना से संक्रमित होने की आपकी संभावनाओं को कम करेगा। अल्कोहल वाइप्स का इस्तेमाल करें आपके फोन को साफ करने का एक औ...

5G की खासियत और उससे जुड़े खास फोन।

Image
5G क्या बदलाव लाता है G  एक पीढ़ी( generation) है मोबाइल नेटवर्क की यह 5G,4G नेटवर्क के बाद एक नई पीढ़ी( generation) है।   5G  डेटा स्पीड, अल्ट्रा लो लेटेंसी, और कई  बड़े पैमाने पर नेटवर्क क्षमता की उपलब्धता देता है। यह अधिक उपयोगकता के लिए और  एक  सा समान अनुभव देता  है।इसकी खासियत प्रदर्शन , बेहतर  क्षमता और नए उपयोगकर्ता के अनुभवों  से जूड़ी है। भारत में कौन-कौन से फोन है उपलब्ध भारत में 5जी सीम भले ही लॉन्च न हुआ हो, पर  5जी स्मार्टफोन बाज़ार में  आ  चुके हैं। भारत के  बाज़ार में कई स्मार्टफोन मौजूद हैं जो 5जी सपोर्ट करते हैं। जैसे ही भारत में 5जी सीम की  एंट्री होगी। तो 5जी स्मार्टफोन के  यूजर्स सबसे पहले इसका फायदा उठा होगा। आप भविष्य में अगर 5G फोन लेने के विचार में है तो यहां पर आप  तीन वरिष्ठ कंपनियों के 5G मोबाइल का डिटेल ले सकते हैं। इस लिस्ट में आप अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार से अपना 5जी स्मार्टफोन चुन सकते हैं। Samsung Galaxy S20+ और S20 Ultra Samsung Galaxy S20+ और S20 Ultra दोनों स्मार्टफो...

हिंदी दिवस और आज के दौर का महत्व

Image
भारत में हिंदी दिवस का जन्म कैसे और कब   हमारे देश में हिंदी भाषा का कुछ अपना ही महत्व है क्योंकि यह सबसे पौराणिक और अद्भुत भाषा मानी जाती है। इसका हमारे हिंदू ग्रंथ से भी काफी अनोखा लेना-देना है। हिंदी पौराणिक भाषा संस्कृत से भी काफी ज्यादा जुड़ी हुई है। अब हम जान लेते हैं कि 14 सितंबर को क्यों हम हिंदी दिवस मनाते हैं।हमारी देश की आजादी के कुछ साल बाद ही हिंदी को हमारी मातृ भाषा के रूप में चुन लिया गया था और राजभाषा का दर्जा मिलने के बाद उसे बढ़ावा देने के उद्देश्य से हमरे पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया और 14 सितंबर को 'हिंदी दिवस' के रूप में मनाने का ऐलान किया। पहला आधिकारिक हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था, तब से हर साल इस दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते हैं। नए युग में हिंदी भाषा का प्रचलन  अब आज के दौर में हिंदी भाषा और अंग्रेजी भाषा के बीच में एक अलग ही प्रतियोगिता है पर हम यह नहीं जानते कि हर एक भाषा अपने आप में अनमोल होती है और हिंदी भी अपने आप में बहुत ही अनमोल है। भाषा कभी भी आधुनिकता का जरिया नहीं बन सकती है बस यह एक वार्ताल...

व्हाट्सएप के डिलीटेड मैसेजेस कैसे पढ़ सकते हैं आप जानिए आज

Image
  व्हाट्सएप के डिलीटेड मैसेजेस कैसे पढ़ सकते हैं आप  व्हाट्सएप का उपयोग आजकल हम अपनी जिंदगी में बहुत ज्यादा ही करते हैं। इसका एक खास फीचर 2018 में आया था। जो की मैसेज डिलीट का ऑप्शन है जिससे व्यक्ति कुछ मिनटों के अंदर अपने भेजे हुए मैसेज को डिलीट कर सकता है। पर जिस व्यक्ति के पास डिलीट का नोटिफिकेशन जाता था, वह हमेशा असमंजस में रहता था कि क्या यह मैसेज होगा जो सामने वाले व्यक्ति ने डिलीट कर दिया ।ऐसे कई फीचर्स उपलब्ध कराये गए हैं, जो यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हुए थे। वहीं, वहीं अब इस समस्या से निकलने का भी समाधान आ गया है। हम आपको बताएंगे कि व्हाट्सएप पर डिलीट हुए में मैसेज को कैसे आप रिकवर करके पढ़ सकते हैं। WhatsApp पर डिलीट  मैसेज  पढ़ें का तरीका व्हाट्सऐप चैट में डिलीट किये गए मैसेज को पढ़ने के लिए आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन होना चाहिए। अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो कर आप आसानी से डिलीटेड मैसेज को पढ़ सकते हैं- गूगल प्ले स्टोर से WhatsRemoved+ ऐप डाउनलोड करें। डाउनलोड होने के बाद ऐप को ऐक्सेस कर दें, और परमिशन को दे । इसके बाद ऐ...

नेटफ्लिक्स की फ्री दुनिया का मजा ले सकते हैं आप

Image
  नेटफ्लिक्स का भारत में जन्म   अमेरिकी स्ट्रीमिंग सेवा नेटफ्लिक्स ने हिंदी में एक इंटरफ़ेस लॉन्च किया है,  भारत में अपने दर्शकों के आधार को बहुत बड़ा बनाने के लिए और एक नए प्रयास के रूप में देखा जा सकता है।  जनवरी 2016 में भारत अपने वैश्विक रोलआउट के हिस्से के रूप में, नेटफ्लिक्स को अप्रैल 2017 में देश में एक सीमित देयता भागीदारी (एलएलपी) के रूप में पंजीकृत किया गया था जब उसने कमीशन सामग्री शुरू की थी। अकाउंट ना होते हुए भी मजा ले सकते हैं फ्री शोज़ और फिल्मों का लॉकडाउन के दौरान जब लोग अपने इंटरटेनमेंट के लिए बाहर नहीं जा सकते हैं तो ओटीटी प्लेटफार्म का उपयोग कुछ ज्यादा ही बढ़ गया और इस  समय का  को देखते हुए नेटफ्लिक्स में कई प्रकार के नए ऑफर लांच किया।यह ऑफर नेटफ्लिक्स के उन सदस्यों के लिए  है जो मोबाइल, टीवी और वेब पर सभी उपकरणों पर भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों और श्रृंखलाओं की खोज, एक्सेस और देखना पसंद करते हैं।  नेटफ्लिक्स (Netflix) ने हाल ही में एक खास पेशकश की है। नेटफ्लिक्स यूजर्स को कुछ चुनिंदा फिल्मों और टीवी शोज की फ्री एक...

बीएसएनएल की सबसे सस्ती डाटा और कॉलिंग की प्लान डिटेल

Image
  बीएसएनएल और भारत का इतिहास भारत का सबसे पुराना संचार सेवा बीएसएनएल है जिसका इतिहास 19 वीं सदी में ब्रिटिश काल में  आया था, और यह ब्रिटिश काल के दौरान पहली टेलीग्राफ लाइन थी जो 1851 में स्थापित हुई थी, इससे पहले यह पूर्व काल के एक भाग से जुड़ी थी भारत दूरसंचार ऑपरेटर बीएसएनएल भारत संचार निगम लिमिटेड को सम्बोधित करता है, जब आप इतिहास में  जाते है, तो यह एक 100% सरकारी स्वामित्व वाली संचार निगम है, और यह भारत में एक सार्वजनिक दूरसंचार सेवा है जिसे 15 सितंबर 2000 को लॉन्च किया गया और 01.10 से संचालन शुरू करके स्थापना दिवस मनाया गया।  नई दिल्ली में .2000 का परिचालन मुख्यालय है। बदलते दौर का इंटरनेट साथी बन सकता है बीएसएनएल आज के बदलते दौर में जब सबकुछ ऑनलाइन जा चुका है तो हमें भी सबसे सस्ते और अच्छे इंटरनेट और कॉलिंग फैसिलिटी की जरूरत है और उसमें जियो और एयरटेल को  टक्कर देने के लिए हमारा भारतीय बीएसएनल भी तैयार है।जी हाँ टेलिकॉम सेक्टर की सरकारी कंपनी बीएसएनएल (BSNL) प्राइवेट ऑपरेटर्स को टक्कर देने के लिए आये दिन नये प्लान लॉन्च कर रही है। बीएसएनएल कंपनी ने अब 49 ...

बैंक फ्रॉड से बचने के आवश्यक तरीके

Image
  आर्थिक तंगी ने बढ़ाया बैंकिंग फ्रॉड करोना कॉल 2020 में बैंकिंग फ्रॉड  भी हद से ज्यादा बढ़ गई है क्योंकि लोगों के पास आर्थिक तंगी आ गई है और लोग घर बैठे-बैठे किसी भी प्रकार से अपनी तंगी को पूरा करना चाहते है और कई गलत रास्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें से सबसे बड़ा रास्ता बैंकिंग फ्रॉड रही है फ्रॉड करने वालों को भी लॉकडाउन के दौरान पैसा बनाने की आवश्यकता होती है यही कारण है कि हम एटीएम और डिजिटल बैंकिंग चैनलों पर होने वाली धोखाधड़ी की संख्या में वृद्धि देख रहे हैं।  विभिन्न बैंक ग्राहकों को सुरक्षित तरीके से बैंक के तरीकों की सलाह दे रहे हैं।  भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कहा है कि वह एटीएम कार्ड क्लोनिंग से प्रभावित ग्राहकों को वापस कर देगा। दिल्ली,मुंबई,सुरत और  विभिन्न शहरों में क्लोन किए गए एटीएम कार्ड का उपयोग करने के मामले सामने आए हैं और ग्राहकों को अपने घर की शाखा में सभी संदिग्ध लेनदेन की सूचना देनी होगी।  बैंक ने यह भी कहा कि "प्रभावित एसबीआई ग्राहकों की मदद की जा रही है और रिफंड की प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।"  डेबिट कार्ड फ्...

व्हाट्सएप हैकिंग से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य।

  2020 व्हाट्सएप हैकिंग व्हाट्सएप स्मार्टफोन में त्वरित संदेश सेवा प्रदान करने के लिए एक लोकप्रिय मोबाइल एप्लिकेशन है।  यह उपयोगकर्ताओं या समूहों के बीच विभिन्न प्रकार के पाठ और मल्टीमीडिया संदेशों को संप्रेषित करने के लिए इंटरनेट सेवाओं का उपयोग करता है। लेकिन इस 2020 में वैश्विक महामारी में व्हाट्सएप भी असुरक्षित होता जा रहा हैं।व्हाट्सएप हैकिंग को लेकर पहले कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं और अब इसपर एक और खतरे का पता चला है।व्हाट्सऐप यूजर्स एक मैसेज सीरीज के बारे में शिकायत कर रहे हैं, जिससे उनकी ऐप फ्रीज या क्रैश हो जा रही है. सूत्रों ने इसे Scary Message कहते हुए  बताया है कि यह बोहौत ही  खतरनाक है। ब्राजील के साथ ही दुनिया के कई देशों के यूजर्स ने व्हाट्सऐप में आ रही इस दिक्कत के बारे में रिपोर्ट किया है। व्हाट्सऐप क्रैश कैसे होता है  रिपोर्ट में कहा है कि ऐसे मैसेज में कुछ अजीबोगरीब कैरेक्टर मौजूद होते हैं।अगर उसे पूरा पढ़ा जाए तो उसका कोई मतलब नहीं निकलता है, लेकिन व्हाट्सऐप शायद इसे गलत तरह से समझ लेता है। ऐसा होने पर कभी-कभी व्हाट्सऐप मैसेज को रेंडर नहीं कर...

आत्मनिर्भर भारत का अपना पहला मोबाइल फोन

  बॉयकॉट चाइना ने जन्म दिया आत्मनिर्भर भारत को भारत और चीन के मतभेद के बाद भारत में कई ऐसे लोग हैं जो चाइना से रिलेटेड प्रोडक्ट और उनके मैन्युफैक्चर प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं  करना चाहते हैं पर ऐसे  में हमारे हिंदुस्तानी बाज़ार में फोन और  टेक्नोलॉजी की कमी थी। इसमें अगर आज बदलाव लाना हो तो कई लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी।  लावा कंपनी ने इस लड़ाई को आसान करते हुए मार्केट का पहला "प्राउडली इंडियन" (#proudlyindian) फोन लॉन्च कर दिया है। लावा ProudlyIndian लावा Z61 प्रो, लावा A5, और लावा A9 को देश का 74 वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए भारत में ly प्राउडलीइंडियन ’विशेष संस्करण संस्करण मिला है।  सीमित संस्करण वाले ये फोन सौंदर्य परिवर्तन लाते हैं, जिसमें पीछे या तिरछे रंग से प्रेरित रियर कवर पर उभरा हुआ #ProudlyIndian लोगो भी शामिल है।  लावा Z61 प्रो, जिसने इस साल जुलाई में अपनी शुरुआत की, अपने शैम्पेन गोल्ड वेरिएंट पर #ProudlyIndian लोगो के साथ आता है जबकि अन्य दो फोन में तिरंगा बैक पैनल मिलता है।  कंपनी का कहना है कि तीनों मॉडल जल्द ही आउटलेट और ई-कॉमर्स ...

Nokia का खास 4G फोन ब्लूटूथ एफएम के साथ

  भारत में नोकिया  नोकिया ने भारतीय बाजार में 1994 में प्रवेश किया। भारत में पहली बार GSM कॉल 1995 में अपने स्वयं के नेटवर्क पर एक नोकिया 2110 मोबाइल फोन पर किया गया था। जब नोकिया ने भारत में प्रवेश किया, तो दूरसंचार नीतियां मोबाइल फोन उद्योग के विकास के लिए उतना तैयार नहीं था ।   नोकिआ का खास 4G फोन Nokia ब्रांड तैयार हैंडसेट्स की प्रोमोटर कंपनी HMD Global नये स्मार्टफोन्स और खास  फीचर फोन्स लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है. सूत्रों  के मुताबिक, कंपनी सबसे किफायती  4G फीचर फोन जल्द ही लॉन्च कर सकतीं है। नोकिया के एक फीचर फोन को सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर देखा गया है। इस लिस्टिंग से फोन के अहम स्पेसिफिकेशन्स का पता लगा है। नोकिया 4जी की खूबियां नोकिया नके फीचर फोन को मॉडल नंबर TA-1278 के साथ लिस्ट किया गया है. लिस्टिंग से मालूम होता है कि फोन में 2.4 इंच टीएफटी 240 x 320 पिक्सल रेजॉल्यूशन स्क्रीन होगी. इस 4जी फीचर फोन में 1150mAh बैटरी दी जा सकती है. हैंडसेट में 1 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर होगा. हैंडसेट में 64MB रैम दी जा सकती है. नोकिया के 4जी फीचर फोन में 1...